G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव निवासी आनंद कुमार शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शर्मा बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक शादी समारोह में परिवार सहित सामिल होने जा रहा था। फतेहपुर ज्वालागंज रोड वेज बस पर बच्चों को।सवार कर वह बाइक पर सवार होकर खागा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दीपक कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी बस पर सवार बच्चो को हुई तो बस से उतर कर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share