उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी विजय शंकर का 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक अखिलेश रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share