उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर गाँव के भट्टे के समीप शुक्रवार की रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलो को।इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव निवासी धर्मपाल सोनकर का पुत्र बीरन सोनकर अपने साथी ब्रजभूषण का 25 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के साथ अपने चचेरे भाई गजेन्द्र की शादी में शामिल होने धाता थाना क्षेत्र के अर्न्तगत जा रहा था। बाइक जैसे ही भीमपुर भट्ठा के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बीरन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका साथी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। परन्तु परिजन कानुपर न ले जाकर कौशाम्बी जनपद रेफर कराकर ले गये। जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते आज उसने दम तोड दिया। पुलिस ने बीरन का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कौशाम्बी जनपद का शव पुलिस ने पीएम कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share