उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड हसवा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवां-पथूवा गाँव की ग्राम प्रधान राज रानी पत्नी अगद की मृत्यु 17 अक्टूबर 2024 बीमारी के दौरान मौत हो गई। तभी से ग्राम पंचायत में पद खाली चल रहा था। और ग्राम पंचायत में सरकार के सभी योजनाएँ बंद हो गई थी। शनिवार को हसवा ब्लॉक परिसर में सुबह 10 बजे नामांकन के लिए जिलाधिकारी रवींद्र सिंह निर्देश पर आर ओ मनोज कुमार और ए आरओ अमित पाल की मोजूदगी में खाली पद के लिए नामांकन पर्चा लेने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें रमवां-पथूवा प्रधान पद के लिए मृतक ग्राम प्रधान राज रानी की बहू मोहनी पत्नी सुनील एवं पुत्र सुनील कुमार पुत्र अंगद ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पर्चा भर कर जमा किया है। इसके अलावा रामकुमार पुत्र रामपाल, पंकज कुमार चौधरी पुत्र रामकुमार, कल्लू पुत्र फग्गून, रमेश पुत्र फग्गून, राजू पुत्र विशेषर, कुसमा पत्नी राजू सहित 8 लोगों ने ग्राम प्रधान पद के लिए अपने -अपने पर्चे भर कर जमा किया। ए आरओ अमित पाल ने बताया कि हसवा ब्लॉक के रमवां-पथूवा ग्राम प्रधान राज रानी अनुसूचित जाति मौत के बाद से खाली पद पडा हुआ था। शासन की निर्देश पर 8 फरवरी को रिक्त पद के लिए नामांकन पर्चा भरे गये हैं। जिसमें 8 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार अपने पर्च जमा किया है। आरओ मनोज कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को नामांकन पर्चा की जांच होगी। 11 फरवरी को नामांकन पर्चा वापस होगें। और उसी दिन चुनाव चिन्ह प्रधान पद के लिए दिए जायेगें। 19 फरवरी को ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा। 21 फरवरी को मतगणना शुरू किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

प्रधान के रिक्त पद के लिए 8 लोगों ने किया नामांकन, 19 फरवरी मतदान एवं 21 फरवरी को मतगणना संपन्न होगी
