उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में सन्दिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में।लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी अनिल कुमार सिंह की 32 वर्षीय पत्नी ज्योति सिंह ने संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई रवि करन सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने आत्म हत्या नहीं किया बल्कि सास जेठ जेठानी ने उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया है। भाई ने बताया कि उसका जीजा दुबई में जॉब करता है। लेकिन वहां से जो पैसा भेजता है अपनी पत्नी को नहीं बल्कि मां के नाम भेजता था। जिससे उसकी बहन एक-एक रूपये के लिए मोहताज रहती थी। बच्चो का पालन पोषण के लिए वह प्राइवेट स्कूल में पढाने का काम करती थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share