उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर धाता रोड पर शुक्रवार की शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से पत्रकार की मां की मौत हो गयी। वहीं भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पत्रकारो में शोक की लहर दौड गयी। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज कस्बा निवासी रामकृष्ण की 65 वर्षीय पत्नी राजकली अपने 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के साथ बाइक से अपने भांजे दीपक की शादी समारोह में शामिल होने गुंदौरा गांव निवासी गौतम के यहां जा रही थी। जैसे ही बाइक धाता रोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पुत्र घायल हो गया सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सुनील को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

