उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बैरमपुर चौराहे पर शुक्रवार की देर रात सडक पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी स्व विजय सिंह का 65 वर्षीय पुत्र कमल सिंह रात लगभग 11 बजे बैरमपुर चौराहा पार कर रहा था। इसी दौरान चार पहिया ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share