उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारी सदस्यों एवं उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाते हुए लंबी उम्र की दुआ दी। बताते चलें कि चौधरी राजेश यादव के जन्मदिन पर सभी पदाधिकारी व अन्य लोगों ने जगह-जगह केक काटकर जन्मदिन मनाया। सरस्वती ज्ञान मंदिर गोधइया के संचालक सर्वेश सिंह यादव ने अपने विद्यालय परिसर में बच्चों के संग केक काटकर प्रदेश संयोजक का जन्मदिन मनाया। राम श्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज रानी कॉलोनी आबूनगर के संचालक ध्यान सिंह यादव खागा कार्यालय में भूप सिंह यादव सहसंयोजक फतेहपुर के नेतृत्व में केक काटा गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बिंदकी में एक नई अलख जगाई राजगीर मजदूरों के संग मिलकर केक काटा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में कचहरी परिषद में अपने साथियों के साथ केक काटा सैनिक गेस्ट हाउस में वीर सिंह की अध्यक्षता में केक काटा गया। सभी पदाधिकारी साथियों व अन्य लोगों ने कहा कि प्रदेश संयोजक हमेशा समाज के लिए खड़े रहते हैं यह हम सब लोगों के लिए गौरव की बात है हम सब उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस दौरान प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव ने केक काटकर सभी का अभिवादन स्वीकार्य किया वहीं हैप्पी बर्थडे की गूंज के साथ ही दर्जनों की तादाद में उपस्थित साथियों ने तुम जियो हजारों साल का गीत भी गया है। इस दौरान यादव ने सब का धन्यवाद देते हुए कहा की संगठन और समाज के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा जहां भी मेरी जरूरत पड़े निसंकोच मुझे याद करें जैसे भी जहां तक होगा मैं सबकी मदद करूंगा समाज के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share