उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र हरदौलीपुर के समीप बीती शाम प्राइवेट बस चपेट में आ जाने से ई-रिक्शे में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसमें बैठी अन्य सवारी चुटहिल हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मदोकीपुर गांव निवासी राजकिशोर की 40 वर्षीय पत्नी मनीषा शनिवार की दोपहर अपनी पुत्री खुशबू जो कस्तूरबा गांधी कुंवरपुर मलवां से वापस ई-रिक्शे में बैठकर जा रही थी। जब वह हरदौलीपुर के समीप पहुंची तभी मिनी बस न0 डीएल 1बीसी 5067 ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share