G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बीबी हाट गाँव के समीप हरियाना से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे कार सवार उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब तेज रफ्तार कार का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलटी गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार राहुल 29 वर्ष, सतीश 30 वर्ष और मोहित 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयो ने पुलिस और सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे के आस पास तेज रफ्तार कार का आगे का टायर फट गया था जिसके चलते हदशा हो गया। वही कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि कार का टायर फटने से कार दूसरी लेन पर पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से किनारे खड़ा करा दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share