उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफ़पुर गांव के समीप बीती रात चार पहिया वाहन ने ई-रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्से पर सवाल सम्पति सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चीत गांव निवासी छेदीलाल का 33 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार उसकी 30 वर्षीय पत्नी शोभा देवी और उसका 7 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह, रहिमाल की 15 वर्षीय पुत्री नैंसी देवी थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे से ई-रिक्से पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। जब रिक्शा थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव के समीप पहुंचा। तभी चार पहिया वाहन ने रिक्से को टक्कर मार दिया जिससे रिक्से पर सवार दम्पति सहित चारों लोग गम्भीर रूप।से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलों में अशोक कुमार व नैन्सी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर शोभा देवी और चंदन सिंह को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share