G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गाँव की मोड़ के समीप हुए रोड हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में जाकर देखा एवं उनके परिजनों से बातचीत किया और सीएमओ को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित इलाज अपनी देखरेख में कराएं तथा कानपुर के चिकित्सकों से भी संपर्क बनाए रखे एवं एसडीएम सदर प्रदीप कुमार रमन को निर्देश दिए।

हादसे में घायल लोगों के निकट परिजनों को ससमय सूचित कर दें। सीएमएस प्रभाकांत सिंह ने बताया कि घटना के समय ट्रेवलर में कुल 21 लोग सवार थे जिसमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया हैं और शेष अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share