G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई।जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी अरुण कुमार का 25 वर्षीय पुत्र धोनी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार को घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल धोनी को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share