उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम मिलन की 58 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share