G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव के समीप रोड के किनारे से जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शीतल प्रसाद का 48 वर्षीय पुत्र मुन्ना लाल कस्यप जो मौजूदा समय में सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरना पनी मोहल्ले में रह कर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज वह किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव गया था। तभी उसको बाइक सवार ने टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर से मुन्ना लाल कश्यप घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share