G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में मकान में प्लास्टर करते समय राजगीर नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी साथी मजदूरों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दंदवा महमूदपुर गांव निवासी राम दयाल का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कल्यानपुर कस्बे में सत्यम खन्ना के मकान का प्लास्टर कर रहा था। तभी वह ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी राजगीर के साथ काम कर रहे मजदूरों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला स्थल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share