उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी प्रताप सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अनूप सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गया था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक महमदपुर गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से टक्कर लगने से वह गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share