उत्तर प्रफेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर विलंदा कस्बे के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी राजा राम का 50 वर्षीय पुत्र गोरेलाल बीती शाम ऑटो पर सवार होकर घर जा रहा था। जब ऑटो थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलंदा कस्बे के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलो अपने चार पहिया वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

