G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप बाइक के सामने अचानक जानवर आने पर खुद को बचाने की प्रयास में बाइक सवार पुलिया से टकराकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश दीक्षित का 30 वर्षीय पुत्र रोहित दीक्षित घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी उसकी बाइक के सामने अचानक जानवर आ गया। जानवर से खुद को बचाने के प्रयास में वह पुलिया से टकराकर घायल हों गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share