उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन रोड पार कर रहे युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव निवासी बदलू का 36 वर्षीय पुत्र रघुवीर जो चार पहिया वाहन का चालक है वह किसी काम से फतेहपुर जनपद आया था। और थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप अपना वाहन रोड़ किनारे खड़ा कर रोड पार कर रहा था। तभी रोड से निकला अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रघुवीर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share