उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर के हसवा के समीप पुत्तू ढाबा के सामने चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सतों जोंगा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 26 वर्षीय पुत्र सुनील बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा के।समीप पुत्तू ढाबा के सामने पहुंची। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक सुनील रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरी ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share