फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीवी हॉट गांव के समीप चार पहिया वाहन को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे चार पहिया वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से प्रयागराज महाकुम्भ जा रही चार पहिया वाहन को थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे चार पहिया वाहन में सवार दिल्ली निवासी स्वर्गीय उमेश की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी व श्याम लाल की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share