उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कटोघन के समीप बोलेरो ने ई-रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्सा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल।अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ निवासी कृष्ण कुमार का 29 वर्षीय पुत्र संजय दीक्षित ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि रविवार की सुबह वह सवारी छोड़कर वापस खागा आ रहा था। जैसे ही वह कटोघन के समीप एनएच-2 पर पहुंचा तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने उसके रिक्से को।टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही भर्ती कर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share