उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी पुलिस चौकी के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी सफीक अपनी 28 वर्षीय पत्नी नरगिस को बाइक पर सवार कर रायबरेली जनपद अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी नरगिस चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

