उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के कोडाई गाँव की मोड़ के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुचवापुर गांव निवासी स्वर्गीय बच्ची लाल की 65 वर्षी पत्नी महरजिया अपने पुत्र वीरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रही थी। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कोडाई गांव की मोड़ के समीप पहुंची। तभी चलती बाइक से महरजिया गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share