G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की पुष्टि की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में 17 ए–पीएचसी प्रसव के लिए क्रियाशील नहीं है में तत्काल प्रसव के लिए सभी व्यवस्थाएं कराते हुए क्रियाशील कराए साथ ही रिपोर्ट से भी अवगत कराए। उन्होंने कहा कि आभा आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जाय। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराये, का विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थीपरक योजनाओ से लाभार्थियों को लाभांवित करने के लिए समय से शत प्रतिशत भुगतान किया जाय।

उन्होंने कहा स्वस्थ केन्द्रों में भर्ती प्रसूताओं/मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन, नाश्ता दिया जाय साथ ही इसकी निगरानी बनाए रखे एवं बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अवश्य चेक करे। ई–संजीवनी के तहत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में आने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार टेली कंसल्टेंट कराए जाने के लिए चिकित्सकों की रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाकर कार्य किया जाय। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि केन्द्र में जन्मे बच्चों के सापेक्ष शत प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाय। बी0एच0एस0एन0डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव नयन गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इस्तियाक अहमद, सीएमएस पी0के0 सिंह, डीपीएम लालचंद्र गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share