G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के बिजलीं पावर हाउस के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमे में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताजपुर गांव निवासी गोले का 25 वर्षीय पुत्र पवन अपने चाचा सज्जीत के 15 वर्षीय पुत्र गोलू के साथ बाइक पर सवार होकर घर से पेट्रोल पम्प बाइक में पेट्रोल भरने जा रहा था। तभी कस्बे के बिजली पावर हाउस के समीप दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें पवन और गोलू दोनों घायल हो गए, घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोलू को घर जाने की सलाह देते हुए पवन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share