G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का शव थाना क्षेत्र के यमुना अढावल घाट पर मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना पैलानी गांव मडौलीकला गांव निवासी रामकिशुन का 30 वर्षीय पुत्र शिवकरन दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था। घर वापस न पहुंचने से परिजन काफी चिंतित थे। उसका शव मंगलवार की रात 8 बजे अढावल यमुना नदी से ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मृतक की जेब से मिले आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share