उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।असोथर नंगर पंचायत के मोटे महादेव रोड स्थित मोटेमहादेव मोहल्ला में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बैंड बाजे और मंगल गीत के साथ गांव की गलियों चौराहों से होकर कथा स्थल तक पहुंची। महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान ऋद्धि सिद्धि के प्रतीक कलश को सिर पर रखकर यात्रा पूर्ण किया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए। बुधवार सुबह कलश यात्रा भागवत कथा स्थल से पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान पूर्वक शुरू हुई। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। कलश यात्रा ने समूचे कस्बा में भ्रमण किया। यात्रा में शामिल ग्रामीण श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष कर बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते झूम रहे थे। वहीं ग्रामीणों ने कलश यात्रा में चल रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा किया। कलश यात्रा करीब तीन से चार घंटे भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस कथा स्थल में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कथा व्यास पंडित मयंक बाजपेयी, पंडित भृगुनन्दन शुक्ला, परीक्षित कृष्णपाल सिंह गौतम, सोनू सिंह, नरेश सिंह, रज्जन शुक्ला, पप्पू, आकाश, राजू, शैलेश सिंह आदि ने स्वागत किया। कथा स्थल में कथावाचक पंडित श्री मयंक बाजपेई खपटिहा कला, बांदा चित्रकूट धाम ने मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराई। मुख्य यजमान कृष्णपाल सिंह गौतम, श्यामा देवी रहे। इसके बाद भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक ने महिला, पुरुष श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share