G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से बाइक सवार टकरा गया। जिससे बाइक सवार दम्पति रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनका इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भरसौल गांव निवासी संतोष कुमार अपनी 55 वर्षीय पत्नी रामा देवी को बाइक पर सावर कर घर वापस जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप पहुंची। तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पत्नी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share