G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में ग्राइंडर मशीन से टाइल्स काटते समय मशीन हाथ से छिटक गई, जिससे काम कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी राजबहादुर का 20 वर्षीय पुत्र सूरज जो लोगो के घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है। आज वह कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में टाइल्स लग रहा था। तभी ग्राइंडर मशीन से टाइल्स काटते समय मशीन उसके हाथ से छिटक गई। और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share