उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सांतो नरैनी गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढीबा गांव निवासी रमेश का 35 वर्षीय पुत्र धीर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए सातों नरैनी गया था। तभी दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर घायल हो गए तो घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद धीर सिंह को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार कहीं और अपना इलाज करने चला गया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By