G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप बुलेट और मोपेड की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी विश्वनाथ का 40 वर्षीय पुत्र शयम बीर और गाँव निवसी स्व. महेंद्र पाल सिंह का 50 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र सिंह दोनो मोपेड पर सवार होकर शहर कोर्ट में तारीक पर आ रहे थे। जब इनकी मोपेड राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गाँव के समीप पहुंची। तभी बुलट मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गई। जिससे बुलट मोटर साइकिल सवार दो लोग और मोपेड सवार दो लोग कुल चार लोग घायल हो गए। वही बुलट सवार अपना इलाज कराने किसी प्राइवेट अस्पताल चले गए। वही मोपेड सावर शयम बीर और शैलेन्द्र सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घयलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share