उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप आगे चल रही चार पहिया वाहन के अचानक ब्रेक लेने से पीछे चल रहा बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दसराजपुर गांव निवासी धनराज का 27 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा कस्बे जा रहा था। जब उसकी बाइक हरदो गाँव के समीप पहुंची। तभी आगे चल रहे चार पहिया वाहन ने अचानक ब्रेक ले लिया और पीछे चल रहा बाइक सवार रोहित चार पहिया वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share