G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा चौराहा में रविवार की सुबह 4:30 बजे के आसपास सब्जी बेचने वाली रामदुलारी उम्र करीब 75 की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। 15000 रू नगद और परचून का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। दुकानदार रामदुलारी ने थाने में तहरीर दे दिया है। जहां दुकानदार वृद्ध महिला ने बताया कि सुबह 4 बजे के आस पास शौचक्रिया के लिए खेत में गई थी। जब वापस आई तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।और पैसा गायब थे। वही सामने के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था। जिसमें देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल से 3 लोग आते हैं और चोरी करके चले जाते हैं। चोरी करने से पहले चोरो ने यह भी नही सोचा बृद्ध महिला किस तरह एक छोटी सी दुकान अपना जीवन यापन कर रही थी। वैसे अपराध और चोरीयो की घटनाओं से पूरे जिले में दहशत का माहौल बना है। प्रशासन के सुस्त रवैए से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं एसपी राजेश कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के बावजूद भी पुलिस की निष्क्रियता के चलते किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम नजर आती है। अब देखना यह होगा कि ललौली पुलिस वृद्ध महिला के घर में दीपावली की खुशियां को ग्रहन लगाने वाले चोरों को पकड़ बृद्ध महिला की खुशियां वापस कर सकती है या नहीं।

By

Share
Share