G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी शिव भोले का 50 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित बाईपास पर पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक चालक मुन्ना सिंह घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते हैं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share