G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव के समीप बीती शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्द नाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी शिवराज का 39 वर्षीय पुत्र धनीराम बाइक पर सवार होकर बिन्दकी किसी काम से गया था। वहाँ से वापस लौटते समय देर शाम जब वह दरवेशाबाद गांव के समीप पहुंचा। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share