उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गाँव में शनिवार की शाम पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुरबुजुर्ग गांव निवासी रामबली के 23 वर्षीय पुत्र राहुल ने शनिवार की शाम घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम।के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share