उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अमौरा गाँव के समीप मजदूरी कर घर वापस जा रहा था। तभी रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी रामराज का 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू मजदूरी करता था। बताते हैं कि शहर से मजदूरी करने के बाद वाहन से अमौरा पहुंचा और वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share