उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित बाईपास पर लोडर की टक्कर से चार पहिया वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत के दौलपुर जनपद के नेहालगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कप्तान सिंह का 58 वर्षीय पुत्र राम औतार सिंह अपनी 55 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी व 26 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र सिंह और 55 वर्षीय बहन भूरी देवी पत्नी गंगा सिंह के साथ चार पहिया वाहन पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब उनका वाहन सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित बाईपास पर पहुंचा तभी लोडर ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दिया। जिससे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By