उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के केशपुर गाँव मे घर की छत पर काम कर रही महिला छज्जे से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्प्ताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केशवपुर गाँव निवासी स्व. सूंदर लाल की 75 वर्षीय पत्नी तुलसी देवी अपने घर की छत पर काम कर रही थी तभी वह छज्जे से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share