उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी राम श्री को बाईक पर सावर कर ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव अपनी साली के घर जा रहा था। जब उसकी बाइक बहुआ कस्बे के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से गिरकर राम श्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share