उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कखरईया गाँव के समीप स्थित खेत में कसम करने गया किसान बिजलीं के करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कखरईया गाँव निवासी राम नरायन का 27 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार गाँव के समीप स्थित अपने खेत गया था। तभी बिजलीं के करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share