G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर महाकुम्भ से लौट रहा श्रद्धालुओ का चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रान्त के राजकोट जनपद के मालवीय थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मेरु भाई का 26 वर्षीय पुत्र मिलन भाई, भीखा का 23 वर्षीय पुत्र राज, धीरू भाई का 22 वर्षीय पुत्र श्याम भाई सभी चार पहिया वाहन पर सवार होकर राजस्थान से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने आये थे। महाकुम्भ से वापस घर लौटते समय जब खागा कोतवली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर पहुंचे तभी इनका वाहन डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वाहन पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घयलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share