उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट पर गंगा स्नान करने गई महिला को बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव निवासी इंद्रपाल की 35 वर्षीय पत्नी विद्या देवी महाशिवरात्री के पर्व पर थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट पर गंगा स्नान करने गई थी। तभी घाट के समीप उसको बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी साथियों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share