उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बिलारीमऊ गांव निवासी दीपक मौर्य मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पत्नी अचानक तबीयत खराब होने पर 8 नवम्बर को अपने कमरे में ताला बंद करके चखेडी मायके चली गयी थी। घर में 25 फरवरी की रात्रि घर के अन्य सदस्य निमंत्रण में चले गये थे। रात में 10 बजे आए और सो गये उसी दौरान मौका देखकर सूनसान घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते जीने से उतर कर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखें सोने व चांदी के जेवरात पायल, हाफ पेटी, झूमकी, बेसर, अंगूठी, सोने की जंजीर, आदि लगभग चार से पांच लाख का सामान चुराकर फरार हो गए। घर के बगल के कमरे में सो रहे देवर दीप चन्द्र की नींद खुली तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी है। इतना देखकर दंग रह गये घटना की जानकारी तुरंत मुंबई में रह रहे भाई को दिया। जिसके बाद इलाज करवाने मायके गई पत्नी शकुंतला को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पत्नी ने देखा तो अवाक रह गयी। और जोर जोर से चिल्लाने लगी कि मेरा सब कुछ लुट गया और रोने लगी। इस संबंध में शकुंतला देवी पत्नी दीपक मौर्य ने असोथर थाने में चार से पांच लाख के जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चुरा कर ले जाने की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share