उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर महिचा मन्दिर के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करियामऊ गाँव निवासी राम आशरे का 52 वर्षीय पुत्र धरम राज बाइक पर सवार होकर शहर दवा लेने आया था। शहर से देर शाम वापस घर लौटते समय थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित महिचा मंदिर के समीप जब पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे धरम राज घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share