G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, खासमऊ, खागा, फतेहपुर में शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 की स्वीकृत क्षमता / रिक्त सीटों पर नियमानुसार आरक्षण व्यवस्थानुसार प्रवेश किया जाना है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। जनपद स्तरीय प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र प्राप्त/जमा करने की अन्तिम तिथि 15.03.2025 है, परीक्षणोपरान्त पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि 20.03.2025, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि 27.03.2025 एवं सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया 31.03.2025 से प्रारम्भ होगी। इच्छुक छात्र आवेदन पत्र राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, खासमऊ, खागा, फतेहपुर से दिनांक 28.02.2025 से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे के बीच निःशुल्क ऑनलाईन (ats.upsdc.gov.in) अथवा विद्यालय से प्राप्त एवं जमा कर सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share