उत्तर प्रदेश फतेहपुर जीप के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अनियंत्रित बाइक से सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रघुनाथ का 27 वर्षीय पुत्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बनारस जनपद गया था। वहां से वापस लौटते समय जब फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कैची मोड़ के समीप पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हों गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share