उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गाँव में आज दोपहर घर के बाहर बंधी गाय को पानी पिलाते समय अचनाक गाय बिचक कर भागने लगी। तभी रस्सी वृद्ध के पैर में फंस गयी जिससे बृद्ध काफी दूर तक गाय के साथ घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव निवासी स्व० नेखई का 70 वर्षीय पुत्र रामप्यारे आज दोपहर घर के बाहर बंधी गाय को पानी पिला रहा था। तभी अचानक गाय बिचक गयी और घूंटा तोडकर भागने लगी इसी बीच रस्सी वृद्ध के पैर में फंस गयी। काफी दूर तक बृद्ध घसीटता चला गया। शोर शराब होने पर परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंच किसी तरह गाय को पकडा और गंभीर रूप से घायल वृद्ध को तत्काल एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद कानुपर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share